अल्बर्ट एक्का (जारी): प्रकृति पर्व सरहुल की गूंज: रुद्रपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ सरहुल पूजा मनाई गई
जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में आदिवासी समाज का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पाहन रामलाल नगेशिया एवं शुखराम मुंडा द्वारा विधि-विधान के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसमें पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई।