लालगंज: यूओ कान्वेंट स्कूल गुरुकुलम में मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान, छोटे बच्चों ने माताओं को आमंत्रित कर किया अभिनंदन
हलिया के कोटा शिव प्रताप सिंह स्थित यूओ कान्वेंट स्कूल गुरुकुलम में शनिवार दोपहर बाद 1:30 बजे मातृ दिवस पर बड़े ही हर्षोल्लास सम्मान के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर के बच्चों की माता को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों द्वारा अपनी माताओं का स्वागत एवं पूजन के साथ हुई।