नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद वारासिवनी द्वारा साप्ताहिक जल सुनवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर से पानी के नमूने लेकर मौके पर ही जल परीक्षण किट से जांच की जा रही है। नवीन व पुरानी जलावर्धन योजनाओं के माध्यम से हो रही जलापूर्ति की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।