*आवश्यक सूचना एवं जनहित में सतर्कता अपील*
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री मनीष कुमार के नाम एवं तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए कुछ असामाजिक एवं जालसाज व्यक्तियों द्वारा फर्जी व्हाट्सएप खाता बनाया गया है। उक्त फर्जी खाते के माध्यम से आमजनों एवं अन्य व्यक्तियों से संपर्क किए जाने की आशंका है।
इस संबंध में सभी आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील है कि उपायुक्त महोदय अथवा अन्य वरीय पदाधिकारियों एवं सार्वजनिक व्यक्तित्वों के नाम एवं तस्वीर का उपयोग कर बनाए गए किसी भी नए या संदिग्ध व्हाट्सएप खाते से प्राप्त संदेशों का जवाब न दें तथा ऐसे संदेशों के माध्यम से मांगी गई किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, गोपनीय सूचना अथवा आर्थिक लेन-देन से संबंधित अनुरोध पर विश्वास न करें।
किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं मोबाइल नंबर की आधिकारिक माध्यम से अनिवार्य रूप से पुष्टि कर लें। किसी भी प्रकार के संदेह की स्थिति में संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सत्यापन अवश्य करें।
आमजनों से विशेष अपील है कि ऐसे फर्जी खातों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध संदेश को आगे प्रसारित न करें तथा इसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को दें।
*साइबर ठगी से बचें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।*
*जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*
Sonua, Pashchimi Singhbhum | Nov 13, 2026