कोचस: गौरा स्टैंड के समीप एक ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, ई रिक्शा पर सवार दो महिलाएं हुई घायल
Kochas, Rohtas | Jun 30, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के गौरा स्टैंड के पास एक अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी है। जिससे ई-रिक्शा सवार मिश्रवलिया गांव के हीरामुनी देवी एवं महिमा देवी घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।