विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने आलमपुर कोदरिया गांव से दो पिस्टल, छह जिंदा कारतूस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर पुलिस ने नगर थाना सहरसा से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोदरिया गांव से एक महिला को दो देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आई महिला गांव के हीं दिलीप महतो की पत्नी सावित्री देवी बताई गई है। उक्त जानकारी विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दीं हैं।