विभूतिपुर: विभूतिपुर के भवंदा-पकाही के समीप बलुआही नदी पर पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
भवंदा-पकाही गांव के समीप सोमवार को बलुआही नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अजय कुमार ने किया। आरसीसी पुल करीब 6 करोड़ 20 लाख बताई गई है। संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जब से विभूतिपुर की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, तब से हम विकास का रोड मैप बनाकर उस पर रात-दिन एक कर लग रहे हैं जिसका प्रतिफल ये है।