विभूतिपुर: विभूतिपुर के गंगौली मंदा वार्ड 1 में सर्पदंश से पिता की मौत, पुत्री का चल रहा है इलाज
गंगौली मंदा वार्ड 1 में सर्पदंश से एक पिता की मौत हो गई है। वहीं पुत्री का उपचार जारी है। मृतक गांव के हीं रामानंद महतो का पुत्र विजय कुमार बताया गया है। वहीं इनकी पुत्री आकृति सुमन का इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में जारी है। इस संबंध में बताया जाता है कि विगत रात्रि पिता-पुत्री दोनों एक हीं साथ घर में सोए थे कि सोये अवस्था में हीं दोनों को सर्प ने डस लिया।