विभूतिपुर: विभूतिपुर बीडीओ ने लोहिया ग्राम स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए की बैठक
बीडीओ चंद्रमोहन पासवान की अध्यक्षता में केराई पंचायत के डिलरों के साथ प्रखंड परिसर में लोहिया ग्राम स्वछता अभियान को सफल बनाने व स्वच्छता शुल्क जमा करवाने हेतु प्रेरित करने पर चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि राशन लेने आने वाले लाभुक को स्वच्छता के महत्व को समझाने तथा रोजाना कचड़ा स्वच्छताकर्मी को देने के लिए प्रेरित किया।