डंडा: मोटरसाइकिल दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल
Danda, Garhwa | Oct 24, 2026 गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निमियां गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में पलामू जिले के चैनपुर निवासी सोमेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद उन्हें डंडा स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए।