दाउदनगर: नगर परिषद की टीम ने दाउदनगर शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹15,100 वसूला जुर्माना
नगर परिषद की टीम द्वारा ईओ ऋषिकेश अवस्थी के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर 12:00 से लेकर शाम 4:00 तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्लास्टिक के विरुद्ध भी छापेमारी की गई।मुख्य बाजार,बजाजा रोड,चूड़ी बाजार,मौलाबाग समेत अन्य इलाकों में पुलिस बल के साथ यह अभियान चलाया गया। ईओ ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि 15100 जुर्माने की वसूली की गई है।