दाउदनगर: प्रखंड ई-किसान भवन में धान खरीदारी में गति लाने को लेकर पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक
प्रखंड ई- किसान भवन में धान खरीदारी में गति लाने को लेकर पदाधिकारियों ने दाउदनगर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ बुधवार की दोपहर 1:30 बजे बैठक किया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुभाष राम व सतीश कुमार की उपस्थिति में यह बैठक आयोजित की गई। बीसीओ ने बताया कि धान खरीदारी में तेजी लाने को लेकर यह बैठक की गई है।