दाउदनगर: बाबू अमौना गांव से एक पुराने मामले के दो नामजद आरोपियों को दाउदनगर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाबू अमौना गांव से दाउदनगर थाना की पुलिस ने एक पुराने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उमेश प्रसाद और चितरंजन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे बताया कि दाउदनगर थाना का़ड संख्या 94/20 में दोनों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।