दाउदनगर: ब्लॉक कार्यालय सभागार में पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा व निर्णय लिए गए
ब्लॉक कार्यालय सभागार दाउदनगर में पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक रविवार की दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह ने की। बताया गया कि बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। 26 जनवरी को शहीद प्रमोद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, इससे संबंधित चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।