दाउदनगर: दाउदनगर थाना पुलिस ने प्रमोद सिंह चौक के पास से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, चालक व मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रमोद सिंह चौक के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को दाउदनगर थाना की पुलिस ने सोमवार को जब्त किया है। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे बताया कि ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।