दाउदनगर: कुशल युवा कार्यक्रम के पासआउट युवाओं को मौलाबाग स्थित संस्था परिसर में प्रमाण पत्र दिया गया, थानाध्यक्ष रहे मौजूद
मौलाबाग स्थित दर्शन इंस्टिट्यूट एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के पासआउट युवाओं को रविवार की दोपहर 12:00 बजे समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान एवं सब इंस्पेक्टर मदन कुमार ने किया. कहा गया कि आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है।