अशोक नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना, अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, अप्रैजल आदेश की प्रतियां जलाईं
अशोकनगर जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर हुए इस आंदोलन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप एप्रेजल आदेशों की प्रतियां भी जलाईं।