कसिया: कसया पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामले में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के दो अलग अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कसया के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त बिंदु पुत्र बाबूलाल निवासी शिवपुर बुजुर्ग व इद्रीश पुत्र हिसाबन निवासी साखोपार थाना कसया को गिरफ्तार कर शुरू की विधिक कार्रवाई।