कसिया: तरयासुजान पुलिस ने 12 वर्ष पुराने छेड़खानी व मारपीट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तरयासुजान पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट के मामले में वर्ष 2013 में दर्ज मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ छेड़खानी व मारपीट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त अली रजा पुत्र अफजल निवासी सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया थाना तरयासुजान को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।