कसिया: काजीपुर फोरलेन पर अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से एक की मौत व महिला हुई गंभीर घायल, नहर में गिरी पिकअप
पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थिति काजीपुर चौक पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप के चपेट में आये युवक राजकुमार गौड़ 32 वर्ष पुत्र कैलाश गौड़ निवासी अहलादपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अहलादपुर में अपनी रिस्तेदारी में आई महिला फातिमा उम्र 50 वर्ष पिकअप की ठोकर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।