कसिया: तरयासुजान पुलिस ने तस्करी कर वध के लिए बांधे गए 3 राशि गोवंश के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तरयासुजान पुलिस ने तस्करी कर वध के लिए बांधे गये 03 राशि गोवंशों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ तस्करी कर वध के लिए तरया हरिकेश दुर्गा मंदिर के पास बाग में बुरी तरह बांध कर रखे गये 03 राशि गोवंशों के साथ अभियुक्त मनीब शाह पुत्र खलील शाह निवासी तरया हरिकेश को गिरफ्तार किया है।