कसिया: मैरवा में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल, सीएचसी तमकुही में चल रहा है इलाज
आपको बतादे की तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मैरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला व किशोरी घायल हो गयी है, जिनका इलाज सीएचसी तमकुही में चल रहा। घायल महिला जिउती देवी पत्नी बृज यादव उम्र 55 वर्ष व पायल पुत्री बृज यादव उम्र 13 वर्ष को गम्भीर रूप से चोट लगने पर परिजन सीएचसी तमकुही लाये है।