कसिया: बाड़ी नदी में नहाने के दौरान डूबे मठियां खुर्द गांव निवासी 2 बालक, एक का शव हुआ बरामद
कसया थाना के मठिया खुर्द गांव से होकर गुजरने वाली बाड़ी नदी में नहाने गये दो बालक लापता हो गए। मठिया खुर्द निवास निवासी रवि 12 वर्ष पुत्र सूरज व का विपिन 10 वर्ष पुत्र स्व. मनोज बाड़ी नदी में नहा रहे थे कि अचानक गायब हो गए। कसया एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने मौके पर पहुँच गोताखोरों की मदद से बालकों की खोज शुरू कराई। जिसके बाद रवि का शव बरामद हुआ है।