चमोली: चमोली में बीआरओ चालक पंकज रुधौला मलबे में लापता, रेस्क्यू जारी
चमोली के ज्योतिर्मठ स्थित ग्राम लोंग सेगड़ी के तमक नाले में अतिवृष्टि के बाद बीआरओ के चालक पंकज रुधौला लापता हो गए हैं। प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गढ़वाल राइफल्स की टीमें उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। खोज में ड्रोन और सर्च डॉग्स का इस्तेमाल हो रहा है।