विनोद जाखड़ को एआईसीसी द्वारा एनएसयुआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राजगढ़ के मुय बाजार घंटा घर के पास कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर आतिशबाजी करते हुए एवं मिठाईयां बांटकर हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष बंटी बौद्ध ने बताया कि विनोद जाखड़ की यह उपलŽिध उनकी कर्मठता और मेहनत का परिणाम है,उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।