डिंडौरी: शाहपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
डिंडौरी जिले की शाहपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 वर्षों से गुमशुदा नाबालिग बालिका को बंशीखेड़ा थाना बाबरी जिला शामली उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया और गुरुवार दोपहर 12:00 बजे परिजनों को सौंपा। दरअसल शाहपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।