ग्रेटर नोएडा में 4 प्रतिशत आबादी भूखंड के मुद्दे को लेकर किसानों की पंचायत।
बिरौंडा गांव में 4 प्रतिशत आबादी भूखंड से वंचित किसानों ने पंचायत कर अपनी मांग को लेकर बड़ा फैसला लिया।
पंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से तय किया कि 20 सितंबर को चौधरी प्रकाश प्रधान और राकेश भाटी के नेतृत्व में किसान लखनऊ कूच करेंगे।
किसानों के मुताबिक, करीब 5-6 बसों और 5-6 कारों से सुबह 9 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे और जब तक उचित समाधान नहीं होता, तब तक लखनऊ से वापस नहीं लौटेंगे।
किसानों ने कहा कि लंबे समय से 4 प्रतिशत आबादी भूखंड की समस्या लंबित है। अब किसान एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे।
पंचायत में किसानों ने 20 सितंबर को लखनऊ कूच करने और समाधान होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।