Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
usr10636900
नगर पालिका चुनाव को लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी पहुंची मतदान केन्द्र , किया अपने मत का प्रयोग.........
Weir, Bharatpur
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
बयाना नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान और मतगणना की जानकारी........
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
नगर पालिका चुनाव को लेकर महिलाओं में भी रहा खास उत्साह...............
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
नगर पालिका चुनाव और मतदान केन्द्र...............
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान केन्द्र की झलक.........
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
डीग जिले के कुम्हेर में फर्जी मतदान का आरोप लगाकर हंगामा किया तो पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज...........
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
नगर पालिका चुनाव में मतदान करने के लिए बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लिया बढ़ चढ़ कर भाग .........
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
भरतपुर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक संदेश: नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए भरतपुर पुलिस पूरी तरह संकल्पबद्ध है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्रों में मुस्तैदी से निगरानी रखी जा रही है: क्षेत्रीय निरीक्षण: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा नदबई, वैर, उच्चैन एवं बयाना नगरपालिकाओं के मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। सुरक्षा एवं व्यवस्था: कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करते हुए मौके पर तैनात अधिकारियों व जवानों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील केंद्र: संवेदनशील तथा अति-संवेदनशील मतदान स्थलों पर विशेष निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण को लेकर भरतपुर पुलिस अलर्ट, नदबई-बयाना-उच्चैन-वैर में फ्लैग मार्च भरतपुर, 10 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को लेकर भरतपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में नदबई, बयाना, उच्चैन एवं वैर नगरपालिका क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने आमजन एवं मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया और असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए चुनाव क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, सघन नाकाबंदी और प्रभावी गश्त की जा रही है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों तथा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है। नदबई में करीब 85 जवानों ने किया फ्लैग मार्च नदबई में वृताधिकारी भवानी सिंह शेखावत एवं थानाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में करीब 85 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने फ्लैग मार्च किया। मार्च नगर तिराहा से शुरू होकर नगर पालिका, कुम्हेर तिराहा, सब्जी मंडी चौराहा, रेलवे फाटक, डहरा रोड होते हुए पी.वीत्र. ऑयल मिल तक निकाला गया। बयाना में 90 जवान रहे शामिल बयाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल, सीओ देवेंद्र सिंह एवं थानाधिकारी रामगिलास के नेतृत्व में करीब 90 जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाने से शुरू हुआ मार्च गांधी चौक, मुख्य बाजार, सुनार गली, लाल दरवाजा, वमनपुरा, जैन गली एवं भावड़ा गली से होते हुए वापस गांधी चौक पहुंचा। उच्चैन में 80 जवानों ने संभाला मोर्चा उच्चैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, सीओ सुरेश कुड़ी एवं थानाधिकारी राजबीर सिंह के नेतृत्व में करीब 80 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाने से शुरू होकर बालिका महाविद्यालय, शहीद रामबाबू चौराहा, मुख्य बाजार, मानक चौक, रुदावल बस स्टैंड, बीस मोरा, अंधियारी मोड़ एवं इमली चौराहा होते हुए मार्च पंचायत समिति उच्चैन पर समाप्त हुआ। वैर में भी पुलिस ने दिखाया दमखम वैर में सीओ नीरज भारद्वाज एवं थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में करीब 80 पुलिस अधिकारियों एवं आरएसी जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाने से शुरू हुआ मार्च बस स्टैंड, मनोहरदास मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला, मुख्य बाजार एवं भुसावर रोड से होते हुए वापस थाने पर समाप्त हुआ। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतदान दिवस को देखते हुए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने के साथ ही संबंधित थाना पुलिस द्वारा लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर है। मतदाताओं को डराने-धमकाने, दबाव बनाने, प्रलोभन देने, अफवाह फैलाने या शांतिभंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं पर भी लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस ने आमजन से अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करने और उसे आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की है। पुलिस की मतदाताओं से अपील भरतपुर पुलिस ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने, निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष भरतपुर के 05644-222570, 223929, 9530411127, 9530411128 अथवा 100 नंबर पर दी जा सकती है।
Weir, Bharatpur | Sep 10, 2026