जसवंतनगर: ग्राम कैस्त के निकट हाइवे पर तेज बारिश में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में एक घायल और तीन को मामूली चोटें आईं
ग्राम कैस्त निकट आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज बारिश के दौरान दिल्ली से कानपुर जा रही हरियाणा नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अमरोहा निवासी आलोक चौधरी घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से CHC इलाज को भेजा।