जतारा: मस्जिद के पास दबंग खोल रहे शराब की दुकान, ग्रामीणों ने जताया विरोध
जिले के दिगौड़ा में मस्जिद और बस्ती के पास शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रस्तावित शराब दुकान को गांव और धार्मिक स्थल से दूर खोला जाए। जो मस्जिद धामना तिगेला के पास दो शराब दुकानों को खोलने की तैयारी की जा रही है।