कांके: रांची के पंडरा स्थित मतगणना केंद्र पर की गई 4 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था, करीब 1000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की हुई तैनाती
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2024 रांची में कल होने वाले मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना केंद्र पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। वहीं पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय सहित प्रमुख चौक चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं।