हसनपुर: ढबारसी बिजली घर पर किसानों ने धरना दिया, जेई की स्थाई नियुक्ति समेत कई मांगों को लेकर रोड पर लगाया जाम
ढबारसी बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन और किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि बिजली घर पर जेई की स्थाई नियुक्ति की जाए। किसानों ने मांग की कि सभी ग्रामीण फीडर को अलग-अलग मशीन से चलाया जाए। साथ ही सुनवारी के पीटीडब्लू को अलग किया जाए। उन्होंने चंदनकोटा 33/11 प्रस्तावित बिजली घर को 25/26 के बिजनेस प्लान में फंड स्वीकृत करने की मांग की।