हसनपुर: किसानों ने स्मार्ट मीटर और बिजली तारों का मुद्दा उठाया, हसनपुर में भाकियू की बैठक में दी चेतावनी
हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन (असली) की मासिक पंचायत में किसानों ने स्मार्ट मीटर और नीचे लटके हाई टेंशन तारों का मुद्दा उठाया। मंडी समिति प्रांगण में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने स्मार्ट मीटरों को उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने इनके इंस्टॉलेशन को रोकने की मांग की।