हसनपुर: रहरा के गांव जयतोली में बने सचिवालय में छात्र-छात्राओं से की जा रही है अवैध वसूली, लोगों ने किया प्रदर्शन
रविवार को करीब 2:00 बजे रहरा क्षेत्र के गांव जाटोली के रहने वाले लोगों ने सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय के अंदर लाइब्रेरी बनी हुई है। वह मौजूद स्टाफ के लोग छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली करते हैं। जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि इसमें जांच कर उचित कार्रवाई करें।