हसनपुर: हसनपुर नगर के एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हसनपुर नगर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 17 जुलाई को नगर के एक होटल में हुई। आरोपी बिलाल सैफी ने किशोरी को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।