गुलाबगंज: देशव्यापी हड़ताल से गुलाबगंज सहित जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद, विदिशा में ज्ञापन में शामिल हुए व्यापारी
बुधवार को पूरे देश के साथ विदिशा जिले के गुलाबगंज, गंजबासौदा, ग्यारसपुर, शमशाबाद मे भी मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल के जरिए ऑनलाइन बाजार में दवा खरीदी का विरोध किया जा रहा था। कुछ अन्य मांगे भी शामिल थी। गुलाबगंज के व्यापारियों ने भी अपनी दुकान बंद रखी। साथ ही दोपहर 2 बजे विदिशा पहुंच कर कहीं व्यापारी सामूहिक विरोध प्रदर्शन में और ज्ञापन मे भी शामिल हुए।