लाडपुरा: कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस, ओम बिरला के OSD को धमकी देने का आरोप
Ladpura, Kota | Nov 3, 2026 कोटा में लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकियां देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को नोटिस दिया है। अनंतपुरा थाना सीआई महेश कुमार ने अपनी टीम के साथ गुंजल के घर जाकर उन्हें नोटिस दिया और पूछताछ के लिए 7 दिन में थाने आने को कहा।