# चौपाल बार एसोसिएशन चुनाव पर विवाद, दूसरे धड़े ने उठाए सवाल; कहा- बार एसोसिएशन नहीं, चैंबर कमेटी के हुए चुनाव।
गिरीश ठाकुर
**चौपाल।** चौपाल में बुधवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर वकीलों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। वकीलों के दूसरे धड़े ने इन चुनावों को गलत करार देते हुए चुनाव प्रक्रिया और उसकी वैधानिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विरोधी धड़े का कहना है कि चौपाल में बार एसोसिएशन के चुनाव नहीं, बल्कि चैंबर कमेटी के चुनाव करवाए गए हैं। यदि वास्तव में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए हैं तो संबंधित पक्ष को एसोसिएशन के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने चाहिए।
पिछले कई वर्षों से समानांतर एसोसिएशन संचालित हो रही है, जिसके चलते संगठन की वास्तविक पहचान और वैधता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
इस विवाद के बाद चौपाल में वकीलों के संगठन की मान्यता, पंजीकरण और चुनाव प्रक्रिया को लेकर बहस तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि चुनाव करवाने वाला पक्ष पंजीकरण और चुनाव की वैधानिकता को लेकर क्या दस्तावेज सामने रखता है।
**NEWS TODAY HIMACHAL | ब्यूरो चौपाल**