मुरैना नगर: गोपी गांव में खड़ी फसल काटने के मामले में किसान 2 साल से पुलिस के चक्कर लगा रहा है, विधानसभा अध्यक्ष को SAF ग्राउंड में आवेदन दिया
सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के गोपी गांव में रहने वाले फरियादी के द्वारा SAF ग्राउंड में विधानसभा अध्यक्ष को आवेदन देकर बताया गया कि दबंगों के द्वारा उसकी खड़ी फसल को काट लिया गया है, लेकिन पुलिस के द्वारा सुनवाई नहीं हो रही है। बताया जाता है करीब 2 साल से एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई भी नहीं है।