बहादुरपुर: डुप्लीकेट स्नैक्स का बड़ा खेल: दरभंगा में छापेमारी, बॉस फूड को हुआ ₹10 करोड़ का घाटा
बिहार के लोकप्रिय स्नैक्स ब्रांड “बॉस फूड” के नाम पर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि बॉस फूड के चीकू, टेस्टी पटसा और चटोरी जैसे प्रोडक्ट्स की नकल कर बाजार में बेचा जा रहा था, जिससे कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है