हरसूद: नर्मदेश्वर चैतन्य धाम आश्रम में भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
ग्राम पाठाखाली स्थित नर्मदेश्वर चैतन्य धाम आश्रम पर बुधवार दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आश्रम प्रमुख श्री कृष्ण चैतन्य महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारा दोपहर 3:30 बजे तक भी जारी रहा।