भादरा: कॉलेज जाने की बात कहकर निकली 20 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक
भादरा। भिरानी थाना क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। भाई ने जोझू खुर्द निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी है।