जमुई: केंडीह गांव में नाबालिग ने अनाज में देने वाली दवा खाई, गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैंडीह गांव में बुधवार की सुबह 10:00 बजे तैयब खान की 16 वर्षीय पुत्री साबरीन खातून ने आत्महत्या की नीयत से अनाज में देने वाली दवा खा ली। काफी देर के बाद जब साबरीन खातून की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन को घटना की जानकारी हुई। उंसके बाद आनन- फानन में नाबालिग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।