तरबगंज: मधवापुर जनता होटल के पास पुलिस ने भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब किया बरामद
वजीरगंज पुलिस ने मधवापुर जनता होटल के पास से संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक सुजुकी इग्निस कार से अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद कर, कार को सीज कर दिया है ।चालक व अन्य सवार भागने में सफल रहे। करवाई टीम में उप निरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी , उप निरीक्षक बीरबल सहित मय टीम शामिल रहे।