तरबगंज: नारायनपुर में आपसी विवाद को लेकर युवक को लाठी से पीटा, दो लोगों पर केस दर्ज
नारायनपुर के मजरा राजराम पुरवा निवासी दीपक पुत्र जयप्रकाश ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है,कि सोमवार को दिन में 12 बजे आपसी विवाद को लेकर विपक्षी सुरेश, शिवकुमार निवासी उपरोक्त ने गाली गलौज देते हुए लाठी से मारा पीटा है तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। वही इस पूरे मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक ने कहां की दो पर केस दर्ज किया गया है।