ग्राम पंचायत दिघाई में एक कमरे पर ₹3 लाख खर्च होने का कथित आरोप!
ग्रामीणों का आरोप है कि जहाँ एक गरीब परिवार को दो कमरों के निर्माण के लिए मात्र ₹1.30 लाख की सहायता मिलती है, वहीं ग्राम पंचायत दिघाई में एक कमरे के निर्माण पर लगभग ₹3 लाख खर्च किए गए।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच की मांग की है, ताकि निर्माण लागत, गुणवत्ता और सरकारी धन के उपयोग की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
(यह जानकारी ग्रामीणों द्वारा लगाए गए कथित आरोपों पर आधारित है। आधिकारिक जांच या पुष्टि होना शेष है।)
✍️ सुनील पहाड़ी
पहाड़ी न्यूज़
#PahadiNews #DighaiPanchayat #Himachal #GramPanchayat #Transparency #PublicInterest #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Jul 9, 2026