छत्तीसगढ़ के कांकेर में वन विभाग ने लकड़ी तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही की है. नक्सलवाद समाप्त होने के बाद लगातार बड़ी मात्रा में बस्तर इलाके से लकड़ी की तस्करी जारी है. जिस पर नकेल कसते हुए विभाग ने गस्ती बढ़ा दी है. इसी दौरान विभाग ने कांकेर बाईपास मार्ग से एक माजदा वाहन में लकड़ियों को भरकर लेजा रहे वाहन को पकड़ा है. बताया जा रहा है उक्त वाहन में आम, जामुन, महुआ सहित अन्य प्रकार की लकड़ियों के बड़े-बड़े गोलों को काटकर लेजाया जा रहा है. जब्त की गई वाहन बिलासपुर की बताई जा रही है जो कि कोंडागांव के इलाके से लकड़ी लेकर जा रहा था. विभाग इस लकड़ियों की कीमत लाखो में होना बता रही है. जिसके खिलाफ जांच जारी है. वही विभाग ने अब सख्ती से गस्ती बढ़ा दी है.
#kanker #reelsinstagram #viralvideos #reels #shorts
Kanker, Kanker | Sep 18, 2026