कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूर ग्राम तुरसानी निवासी 70 वर्षीय हिरो बाई गावड़े के लिए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण सहारा बनी है।
तेल, साबुन, सब्जी, दवाइयां और अन्य आवश्यक घरेलू सामान की जरूरतों में यह राशि उनके लिए राहत और आत्मविश्वास का माध्यम बन रही है।
गोंडी बोली में आत्मीयता से “विष्णु दादा” कहकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हिरो बाई ने कहा कि योजना से मिलने वाली सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
4 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 18, 2026