⏩कहानी बदलाव की
⏩सिकल सेल रोग से पीडि़त बच्चा उपचार के उपरांत हुआ स्वस्थ्य
⏩बच्चे की मां यशोदा यादव ने प्रधानमंत्री जी को दिया धन्यवाद
⏩ सिकल सेल बीमारी से पीडि़त बच्चे का समय पर उपचार होने और स्वास्थ्य में सुधार आने पर यशोदा यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे को बार-बार तेज बुखार आता था। बच्चे का उपचार शहडोल कटनी और उमरिया में कराया गया लेकिन बीमारी का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा था।
⏩उमरिया जिला चिकित्सालय में चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद बच्चे के साथ स्वयं तथा पति की भी सिकल सेल जांच कराने की सलाह दी गई। जांच में बच्चा सिकल सेल पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह के अनुसार बच्चे का नियमित उपचार शुरू किया गया।
यशोदा यादव ने बताया कि उपचार और चिकित्सकीय देखभाल के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ और अब बच्चा पूरी तरह स्�
Umaria, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026