महासमुंद: जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन से संकट, छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रेत माफियाओं का बोलबाला, कोमाखान तहसील में की गई शिकायत
रविवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन से संकट, छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर रेत माफियाओं का बोलबाला, कोमाखान तहसील में जोंक नदी से बिना रॉयल्टी रेत उत्खनन जारी है। परकोम, बनियातोरा सहित कई घाटों से रात में पोकलेन-हाईवा से रेत निकालकर ओडिशा भेजी जा रही है, जिससे नदी तट खोखले हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी मॉनिटरिंग नहीं होती है।